Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर स्टेट हाईवे टोल खत्म करने की मांग विधानसभा में गूंजती नजर आई। गुरुवार को बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली ने सदन में टोल नाकों को जनता के लिए बीमारी बताते हुए इन्हें तुरंत बंद करने की मांग रखी। उन्होंने पर्ची के जरिए यह मुद्दा उठाते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया और पीडब्ल्यूडी मंत्री से पूरे प्रदेश को टोल मुक्त करने का आग्रह किया।

बहादुर सिंह कोली ने कहा कि वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में स्टेट हाईवे टोल खत्म किए गए थे, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली थी। उनके मुताबिक कांग्रेस सरकार के आते ही टोल दोबारा शुरू कर दिए गए। विधायक ने कहा कि यही टोल अब जनता के लिए एक गंभीर समस्या बन चुके हैं।
अपने विधानसभा क्षेत्र वैर का उदाहरण देते हुए कोली ने कहा कि यहां इकरामपुर टोल के आसपास महज तीन से चार किलोमीटर के दायरे में भुसावर और छोकरवाड़ा जैसे कई टोल नाके हैं। उन्होंने कहा कि इतनी कम दूरी पर बार-बार टोल देना आम आदमी और किसानों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है।
बीजेपी विधायक ने पीडब्ल्यूडी मंत्री से मांग की कि इस समस्या को सिर्फ वैर तक सीमित न रखा जाए, बल्कि पूरे राजस्थान से टोल नाकों को हटाया जाए। उनका कहना है कि अगर सरकार पुरानी नीति अपनाती है तो जनता को महंगाई और सफर के दौरान होने वाली परेशानियों से बड़ी राहत मिल सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, जैसलमेर में झमाझम बारिश से 8 डिग्री गिरा पारा, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
- अमित शाह राज्यसभा में आज पेश करेंगे ‘CAPF’ से संबंधित विधेयक, भर्ती-सेवा नियमों में होगा बदलाव
- Chaitra Navratri 2026: देवास का चामुंडा माता मंदिर, मां सती के गिरे थे रक्त बीज, उज्जैन के राजा ने की थी तपस्या
- CG Weather Update: प्रदेश में शुष्क हुआ मौसम, अधिकांश हिस्सों में सामान्य से नीचे दर्ज किया गया तापमान, आने वाले दिनों में चढ़ेगा पारा
- 23 March 2026 Panchang : चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
