शशी कांत कुशवाह, सिंगरौली। सिंगरौली से जुड़ा कोल ब्लॉक और हाथी कॉरिडोर विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए सीधे तौर पर सिस्टम की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। सिंगरौली जिले के बासी बेरदहा क्षेत्र में कोयला उत्पादन के मद्देनजर जंगल की बड़े पैमाने पर कटाई की जा रही है, जिससे पर्यावरण संतुलन को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया का कहना है कि जहां पहले सरकारी दस्तावेज़ों और IFS अधिकारियों की रिपोर्ट में साफ़ लिखा गया था कि कोल ब्लॉक क्षेत्र हाथी कॉरिडोर का हिस्सा है। वहीं बाद में वीकली प्लान और रिपोर्ट में बदलाव कर हाथी कॉरिडोर को कोल ब्लॉक से बाहर दिखाया गया। उनका आरोप है कि यह बदलाव खनन को मंज़ूरी देने के उद्देश्य से किया गया।
ये भी पढ़ें: एशिया का सबसे बड़ा थर्मल प्लांट अब हरियाली का दुश्मन? सिंगरौली में पेड़ कटाई से गहराया पर्यावरण संकट, फ्लाई ऐश उड़ने से लोगों का सांस लेना मुश्किल
अनदेखी कर कॉरपोरेट हितों को दी जा रही प्राथमिकता
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश को ऊर्जा देने वाले सिंगरौली में जंगल, वन्यजीव और आदिवासी हितों की अनदेखी कर कॉरपोरेट हितों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पहले के दस्तावेज हाथी गालियारे की पुष्टि करते हैं, तो बाद की रिपोर्ट किस आधार पर बदली गई ?
नियमों का उल्लंघन
विक्रांत भूरिया ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर हाथी कॉरिडोर में खनन की अनुमति दी गई है, तो यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और पर्यावरणीय नियमों का सीधा उल्लंघन है। इस मामले में सिंगरौली वन विभाग के एसडीओ नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि खदान से हाथी कॉरिडोर प्रभावित नहीं हुआ है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कोल ब्लॉक के लिए हाथी कॉरिडोर बदला गया ? और क्या इस कथित हेरफेर के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी ?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


