रवि रायकवार, दतिया। विश्व प्रख्यात श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में दलाल साधकों की वजह से पांडा गिरी को बढ़ावा मिल रहा है। इसकी शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसके बाद मंदिर परिसर और प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया और खुले में जप साधना पर रोक लगा दी है। अब मंदिर परिसर में बने मणिपुर धाम और साधना स्थल पर ही साधना की जाएगी।
दरअसल, श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में साधना और पूजा पाठ के नाम पर श्रद्धालुओं से मोटी रकम वसूली जाती थी। जिसकी शिकायत मंदिर प्रबंधन को कई समय से मिल रही थी। कुछ दलाल जैसे साधकों ने मंदिर का माहौल खराब कर रखा था। इस मामले में पड़ताल की तो पता चला कि मंदिर में पांडा गिरी सक्रिय हो रही है, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि मंदिर में पांडा गिरी के तहत दक्षिणा नहीं ली जाती है, लेकिन दलाल साधक पूजा अनुष्ठान के नाम पर लाखों रुपये ऐंठते है।
मंदिर परिसर में सूचना चस्पा, निगरानी के लिए समिति गठित
इसकी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने संयुक्त मीटिंग कर यह निर्णय लिया कि मंदिर में बैठे साधक यथा स्थान पर ही बैठेंगे। अन्य साधक भी जो मंदिर से रजिस्टर्ड नहीं है, वह भी उनके साथ बैठकर जप कर सकते हैं। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में सूचना चस्पा की गई है। इसके अलावा निगरानी के लिए एक समिति भी गठित की गई है।
पंडित बोले- पांडा गिरी खत्म करने लिया गया ये फैसला
वरिष्ठ आचार्य पंडित विष्णु कांत मुड़िया जी का कहना है कि पांडा गिरी खत्म करने के लिए मंदिर प्रबंधन का निर्णय सही है, जो साधक हैं वह नियम से अपनी साधना यथा स्थान पर बैठकर कर सकेंगे, लेकिन तथाकथित दलालों की वजह से पीठ प्रबंधन और मंदिर बदनाम हो रहा है, इसकी रोकथाम के लिए हम पूरा सहयोग प्रशासन से ले रहे हैं।
कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की कही बात
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े का कहना है कि हम मंदिर प्रबंधन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से सूचना चस्पा कर दी गई है। मंदिर में कोई भी पांडा गिरी नहीं पनपने देंगे और जो भी दलाल इसमें सक्रिय होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


