होशियारपुर। श्री गुरु रविदास जी के 650वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री खुरालगढ़ साहिब (चरण छोह गंगा) में एक विशाल राज्य स्तरीय समागम का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पूरी कैबिनेट के साथ गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक हुए और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की।
संगत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि गुरु साहिब के 650वें प्रकाश पर्व की खुशियां पूरे एक साल तक मनाई जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इन कार्यक्रमों में केवल एक प्रबंधक की भूमिका निभाएगी, जबकि कार्यक्रमों की रूपरेखा, स्थान और समय का पूर्ण निर्णय ‘संत समाज’ द्वारा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह शताब्दी समागम पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल होंगे और इनकी चर्चा हर कोने में होगी।”
सरकार ने निर्णय लिया है कि इस पवित्र वर्ष के दौरान पंजाब के सभी विश्वविद्यालयों में गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और दर्शन पर आधारित विशेष सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में संत सम्मेलन, कीर्तन दरबार और कथा विचारों का प्रवाह चलाया जाएगा ताकि नई पीढ़ी गुरु साहिब के दिखाए मार्ग से जुड़ सके।

डॉ. बी.आर. अंबेडकर के संघर्ष को याद करते हुए मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि जिन्हें कभी कक्षा के भीतर बैठने की अनुमति नहीं थी, उन्होंने अपनी विद्वत्ता से भारत का संविधान लिखा। मान ने डॉ. अंबेडकर के कथन को दोहराते हुए कहा, “शिक्षा शेरनी के दूध के समान है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को इतना आधुनिक बनाया जा रहा है कि गरीब का बच्चा भी बड़ा अफसर बनने का सपना साकार कर सके।
स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी राहत: 10 लाख का बीमा
गरीब परिवारों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले लोग इलाज के खर्च से डरते थे, लेकिन अब पैसे की कमी के कारण कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित नहीं रहेगा।
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार

