कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक ट्रैक्टर और इनोवा के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना में 1 किशोर की मौत हो गई. वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

इसे भी पढ़ें- ये यूपी है गुरू… यहां ‘मुर्दे’ को भी मिलती है पेंशन, शातिरों ने 7 साल तक सरकार को ऐसे लगाया चूना

बता दें कि घटना बदलापुर थाना क्षेत्र के बबुरा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी है. जहा बैंड पार्टी से लदे एक ट्रैक्टर और इनोवा के बीच टक्कर हुई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे औऱ घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल भिजवाया.

इसे भी पढ़ें- विकास बनेगा ‘विनाश’! फोरलेन सड़क निर्माण किसानों के लिए बनी मुसीबत, नदी-नालों की चौड़ाई कम होने से बाढ़ का खतरा, कौन है जिम्मेदार?

घायलों की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया. घटना में मरने वाले की पहचान सक्षम पुत्र राजेश गौतम (15) के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.