शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में गड़बड़ाती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का गैर जिम्मेदाराना बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी कुछ त्रुटियां हो जाती है। वहीं कांग्रेस ने निशाना साधते इस बयान को शर्मनाक बताया और कहा कि छिंदवाड़ा, इंदौर और सतना में मौत का तांडव मचा हुआ है और ये मंत्री सरकार की तारीफ कर रहे है।

एमपी में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं वेंटिलेटर पर है। आए दिन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती तस्वीर सामने आ रही है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और सतना में बीते एक माह में अलग-अलग मामले सामने आए है। वहीं प्रदेश में गड़बड़ाती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का गैर जिम्मेदाराना बयान सामने आया है।

ये भी पढ़ें: लाडली बहनों पर बयान देकर घिरे राजस्व मंत्री: कांग्रेस ने बताया बीजेपी के मंत्रियों का घमंड, विरोध बढ़ता देख करण सिंह ने मांगी माफी

स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कही ये बात

नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लाखों की संख्या में प्रतिदिन ओपीडी करता है। हमारे प्रदेश में साढ़े आठ करोड़ की जनसंख्या है। एमपी के नागरिकों को लगातार स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं मिल रही है। निश्चित तौर पर ऐसे में कभी-कभी कुछ त्रुटियां हो जाती है।

कांग्रेस ने बोला हमला

कांग्रेस नेता अभिनव बरोलिया ने मंत्री के बयान को शर्मनाक बताया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि ‘मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से कफ सिरप मामले में दो दर्जन से ज्यादा मौत, सतना में खूनी खेल, इंदौर में चूहों ने बच्चों को कुतरा, उसी इंदौर में गंदे पानी से मौत का तांडव, यह कहानी है मध्यप्रदेश और प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की और सरकार के मंत्री इन मामलों पर असंवेदनशील होकर कहते हैं छोटी-मोटी त्रुटियां होती रहती है।’

ये भी पढ़ें: राजनीतिक नियुक्तियों के लिए तारीख पर तारीख का इंतजार होगा खत्म! MP में अगले दिनों में सत्ता-संगठन में होगी ताबड़तोड़ नियुक्तियां

अभिनव बरोलिया ने आगे कहा कि ‘यह कितनी संवेदनशील सरकार है और बीजेपी सरकार के मंत्री, थोड़ी सी भी शर्म होती तो मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ऐसा बयान न देते। मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है और ये मंत्री मोदी सरकार की तारीफ कर रहे है, यह बेहद शर्मनाक है।’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m