Pappu Yadav Arrested: बिहार की सियासत और अपराध की दुनिया एक बार फिर आधी रात के सन्नाटे में आमने-सामने आ गई। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना पुलिस ने घर से उठाकर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई करीब 35 साल पुराने मामले में बेल टूटने के बाद की गई। पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज है।
IGIMS अस्पताल में बिती रात
पटना पुलिस ने कल शुक्रवार की देर रात एक 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पटना स्थित उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सबसे पहले पप्पू यादव को पटना के बेली रोड स्थित IGIMS अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उन्हें रात बितानी पड़ी। वहीं, आज शनिवार की सुबह पप्पू यादव को मेडिकल जांच के लिए आईजीआईएमएस अस्पताल से पटना मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल लाया जा रहा है।
‘पप्पू यादव को मारने की साजिश रच चुका है प्रशासन’
पप्पू यादव की गिरफ्तारी के उनके निजी सचिव सांसद के फेसबुक से एक के बाद एक पोस्ट करके बिहार पुलिस और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद के निजी सचिव ने लिखा कि, रात भर IGIMS में स्ट्रेचर पर रखने के बाद पटना पुलिस अभी पप्पू यादव जी को अभी PMCH Hospital ले जा रही है। नीट बेटी की लड़ाई लड़ने के लिए उनके साथ सत्ता और प्रशासन के लोग ऐसा साजिशन कर रहे हैं और उन्हें मारने की साजिश रच चुके हैं।
सांसद के निजी सचिव ने एक अन्य पोस्ट में लिखा- इलाज के लिए पटना पुलिस ने सांसद जी को स्ट्रेचर पर रखा। पटना पुलिस आईजीएमएस में उन्हें बेड तक नहीं दिला सकी। ये बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था है।
‘फांसी दे दो, पप्पू यादव रुकेगा नहीं’
वही, गिरफ्तारी से ठिक पहले पप्पू यादव ने फेसबुक पर लिखा- बहुत शानदार बिहार पुलिस! हम NEET छात्रा न्याय की लड़ाई लड़े, बिहार पुलिस के पेट में दर्द हो गया। माननीय लोकसभा अध्यक्ष Om Birla जी और देश के माननीय गृह मंत्री Amit Shah जी, देख लीजिए किस तरह बिहार की पुलिस मुझे मारने आई थी। मगर, बेईमानों की कारगुजारियों को बेनकाब करके रहेंगे! जेल भेजो या, फांसी दो पप्पू रुकेगा नहीं।
31 साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी
मिली जानकारी के अनुसार पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दो दिन पहले ही सांसद पप्पू यादव सहित 3 लोगों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश दिया था। इन सभी पर धोखाधड़ी कर मकान किराए पर लेने का आरोप है। यह पूरा मामला साल 1995 का बताया जा रहा है, जिसकी शिकायत पटना के गर्दनीबाग थाने में दर्ज कराई गई थी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


