अनिल मालवीय, इछावर। सीहोर के इछावर क्षेत्र के ग्राम कालापीपल जागीर से लसूडिया कांगर तक बनाई जा रही 4 किलोमीटर लंबी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही इस सड़क में गुणवत्ता को ताक पर रखकर ठेकेदार ने डामर की जगह ‘काले तेल’ का उपयोग किया है। इसका खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने मौके पर काम का निरीक्षण किया।
सड़क निर्माण में हो रही इस धांधली को देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारी मिलीभगत कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। घटिया निर्माण सामग्री के विरोध में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सीएम हेल्पलाइन (181) पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें: MP Police Bharti : आरक्षक भर्ती के लिये 23 फरवरी से शुरू होगा फिजिकल, इन 10 जिलों में होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
आपको बता दें कि सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कालापीपल जागीर से लसूडिया कांगर तक बन रही 4 किलोमीटर की सड़क को डामर से नहीं, बल्कि काले तेल से ‘चमकाया’ जा रहा है।

