नितिन नामदेव, रायपुर। राजधानी रायपुर में थाना खमतराई स्थित आयल फैक्ट्री में दोपहर को आग लग गई. आग की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आग का धुंआ कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें : बस्तर पंडुम का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया शुभारंभ, कहा- बस्तर में समाप्त हुआ अविश्वास और भय का रास्ता, लौट रही है शांति…

उरकुरा रेलवे स्टेशन के पहले स्थित फैक्ट्री में लगी आगजनी से फैक्ट्री के चारों तरफ अफरा-तफरी की स्थिति नजर आ रही है. मौके पर मौजूद दमकल की टीम आग को बुझाने में जुटी हुई है. फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है.

देखिए वीडियो –