हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कई बार कहा है, आज फिर दोहरा रहा हूं कि मेरा कोई उद्देश्य नहीं था। विजय शाह ने कहा कि देशभक्ति की उत्साह भावना और आवेश में निकले थे। वहीं उन्होंने एक बार फिर लोगों और भारतीय सेना से माफी मांगी है।
जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना और समाज किसी वर्ग का अपमान नहीं करना चाहता था। नि:संदेह मेरे शब्द मेरी भावना के अनुरूप नहीं थे। देशभक्ति की उत्साह भावना और आवेश में निकले थे। गलती के पीछे की भावना को अवश्य देखा जाना चाहिए। मेरी कोई दुर्भावना भी नहीं थी, मैं आज भी क्षमा याचना कर रहा हूं।
ये भी पढ़ें: मंत्री विजय शाह के खिलाफ एक्शन पर सस्पेंस: मुकदमा चलाने को लेकर असमंजस, सरकार के पास अब सिर्फ 3 दिन की मोहलत
भारतीय सेवा के प्रति सदैव सम्मान रहा है और रहेगा
विजय शाह ने आगे कहा कि मेरे लिए अत्यंत पीड़ा दायक है कि मेरी छोटी सी त्रुटि से विवाद उत्पन्न हुआ। भारतीय सेवा के प्रति मेरे मन में सदैव सम्मान रहा है वह हमेशा रहेगा। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए शब्दों की मर्यादा जरूरी है, इस घटना से मैने आत्म मंथन किया है। मंत्री ने यह भी कहा कि मैंने सबक लिया है, जिम्मेदारी मानता हूं, भविष्य में वाणी पर नियंत्रण रहेगा और इसी गलती नहीं होगी। वहीं उन्होंने एक बार फिर आहत हुए लोगों और भारतीय सेना से माफी मांगी है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी दफ्तर में मंत्रियों के बैठने का रोस्टर जारी: मिनिस्टर के साथ पदाधिकारी भी करेंगे सुनवाई, जानिए किस दिन कौन से मंत्री कार्यालय में बैठेंगे
कैमरा देखकर मीडिया से भागे मंत्री विजय शाह
मंत्री विजय शाह ने कल शुक्रवार को राजधानी भोपाल में स्थिति बीजेपी दफ्तर में बैठक की थी। मीटिंग के बाद वे बाहर निकले, इस दौरान बीजेपी ने उन्हें घेर लिया, लेकिन विजय शाह ने कैमरा देखकर मुंह छुपाया और गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए। सुप्रीम कोर्ट में याचिका के साथ विपक्ष के आरोप के सवालों से भागते हुए नजर आए।
विजय शाह ने दिया था विवादित बयान
गौरतलब है कि 11 मई को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान दिया था। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन्होंने कहा था कि ‘उन्होंने (आतंकियों ने) कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते। इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी। देश का मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर ले सकते हैं।’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


