चंकी बाजपेयी, इंदौर। इंटरनेट का जिस तरह विस्तार हो रहा है, उसकी उपयोगिता भी बढ़ती जा रही है। लेकिन कुछ लोग इसका इस्तेमाल गलत तरीके से लोगों को फंसाने और जालसाजी में करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला एमपी के इंदौर से सामने आया है, जहां एक नाबालिग को सोशल मीडिया पर दोस्ती से इनकार करने पर मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: दोस्त की बीवी की लूटी इज्जत: 58 साल की महिला से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, धमकी देकर बनाता रहा संबंध
दरअसल, हीरा नगर में रहने वाली एक नाबालिग को एक शख्स इंस्टाग्राम में दोस्ती करने का झांसा दिया। युवती ने इनकार कर दिया तो आरोपी उसे अश्लील मैसेज करने लगा। साथ ही उसके परिवार को भी गंदे मैसेज किए।
यह भी पढ़ें: नशे में कार चलाना पड़ा महंगा: 3 बार पलट कर गड्ढे में गिरी गाड़ी, मची अफरा-तफरी
सोशल मीडिया पर लगातार उत्पीड़न की शिकार बनी युवती ने जब यह मामला पुलिस तक पहुंचाया तो पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत साइबर सेल और तकनीकी टीम को एक्टिव किया। साइबर स्टॉकिंग का गंभीर मामला मानकर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी के भेजे सभी मैसेज, लिंक और प्रोफाइल की जांच की जा रही है और इंस्टाग्राम से संबंधित तकनीकी इनपुट मंगवाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘देशभक्ति के उत्साह में निकले थे शब्द’, मंत्री विजय शाह ने फिर मांगी माफी, कहा- सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा जरूरी
डीसीपी व्यास ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, क्योंकि तकनीकी टीम उसकी लोकेशन और डिजिटल फुटप्रिंट्स को ट्रेस कर रही है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर महिलाओं या किसी भी नागरिक को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


