प्रतापगढ़. जिले से लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है. जहां बंदूक की नोंक पर बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी से 3 किलो चांदी और 9 लाख रुपए कैश लूट लिए और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है. जल्द ही लूट का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- गद्दार पर मचा गदर : रायबरेली में मंत्री दिनेश के पोस्टर पर पोती गई कालिख, अराजक तत्वों ने काले रंग से लिखा ‘गद्दार’, सियासी माहौल गर्म
बता दें कि पूरा मामला प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग का है. सर्राफा कारोबारी रितेश मौर्य प्रयागराज से एक व्यापारी से 7 किलो चांदी खरीदकर दोस्त और ड्राइवर के साथ अमेठी अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान हाइवे पर बाइक सवार लुटेरों ने बीच रास्ते पर कार रुकवाया. कार रुकते ही बदमाशों ने खिड़की से सर्राफा कारोबारी के सीने पर पिस्टल टिका दी और कार में रखी चांदी और बैग में रखा कैश लेकर मौके से फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें- ‘PM मोदी देश में मुसलमानों से दूरी बनाते हैं, लेकिन विदेशों में…’, संजय यादव का तीखा हमला, ‘एप्सटीन फाइल’ का जिक्र कर कह दी बड़ी बात
वहीं घटना के बाद कारोबारी काफी देर तक हाइवे पर ही खड़े रहे. वहीं घटना के कुछ देर बाद हाइवे पेट्रोलिंग मौके से गुजर रही थी. कारोबारी को परेशान देख पेट्रोलिंग टीम ने परेशानी के पीछे की वजह पूछी तो कारोबारी ने घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस ने कार की तलाशी ली तो सीट के नीचे 4 किलो चांदी रखा पाया. पुलिस की विशेष टीम मामले की जांच में जुट गई है. तीन लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी करने की बात पुलिस कह रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


