शाहजहांपुर. ट्रेन की चपेट में आकर घायल किशोर की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा. इस दौरान किशोर के परिजनों ने डॉक्टर के साथ बदसलूकी करते हुए अस्पताल के शीशे और फर्नीचर तोड़ दिया. इतना ही नहीं स्टाफ के साथ मारपीट भी की. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए परिजनों को शांत कराया.

इसे भी पढ़ें- होटल, हसीनाएं और हवस का खेलः कमरे में महिलाओं के साथ अय्याशी कर रहे थे 3 युवक, जानिए कैसे खुली ‘डर्टी गेम’ की पोल…

बता दें कि पूरा मामला राजकीय मेडिकल कॉलेज का है. जहां एक किशोर ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया था. जिसके बाद उसके परिजन उसका इलाज कराने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे. इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजन भड़क उठे. उसके बाद जमकर बवाल काटा. परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की.

इसे भी पढ़ें- कलह बना कालः महिला ने बेटी को लेकर ट्रेन के आगे लगा दी छलांग, दोनों की मौत, जानिए आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम

परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने किशोर को टाइम पर इलाज नहीं दिया, जिसकी वजह से उसने दम तोड़ दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने मारपीट की शिकायत करते हुए नाराजगी जाहिर की. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.