Finance IPO Opens : गुरुग्राम की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) Aye Finance का IPO आज खुलेगा. निवेशक 11 फरवरी तक बोली लगा सकते हैं. कंपनी इस इश्यू से ₹1,010 करोड़ जुटाना चाहती है. IPO के आधिकारिक तौर पर खुलने से पहले, कंपनी ने 6 फरवरी को एंकर निवेशकों से ₹454.5 करोड़ जुटाए. कंपनी ने 19 एंकर निवेशकों को अपर प्राइस बैंड पर 3.52 करोड़ शेयर अलॉट किए.

निप्पॉन लाइफ और गोल्डमैन सैक्स सबसे बड़े निवेशक हैं
कंपनी की एंकर बुक में कई बड़े ग्लोबल और घरेलू नामों ने दिलचस्पी दिखाई. सबसे बड़े निवेशक निप्पॉन लाइफ इंडिया और गोल्डमैन सैक्स फंड्स थे, दोनों ने ₹74 करोड़ के शेयर खरीदे. इसमें हिस्सा लेने वाले अन्य ग्लोबल निवेशकों में बे पॉन्ड, सोसाइटे जेनरल, BNP पारिबा और अशोक इंडिया इक्विटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट शामिल हैं.
प्राइस बैंड: ₹122 से ₹129
कंपनी ने प्राइस बैंड ₹122 से ₹129 प्रति शेयर तय किया है. निवेशक कम से कम 116 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए प्राइस बैंड के ऊपरी सिरे पर ₹14,964 का निवेश करना होगा. अधिकतम निवेश ₹1,94,532 है.
फंड का इस्तेमाल बिजनेस विस्तार के लिए किया जाएगा
Aye Finance एक ऐसी कंपनी है जो माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) को लोन देती है. कंपनी ने बताया कि IPO से जुटाए गए नए फंड (₹710 करोड़) का इस्तेमाल अपने कैपिटल बेस को मजबूत करने के लिए किया जाएगा. इससे कंपनी को भविष्य के बिजनेस और एसेट ग्रोथ के लिए जरूरी कैपिटल मिलेगी.
IPO क्या है?
जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर जनता को जारी करती है, तो इसे इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) कहा जाता है. कंपनियों को अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है. बाजार से लोन लेने के बजाय, कंपनियां जनता को कुछ शेयर बेचकर या नए शेयर जारी करके पैसे जुटाती हैं. इसीलिए कंपनियां IPO लाती हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


