राष्ट्रीय राजधानी में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ को लेकर होटल इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। इस दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि, वक्ता और टेक एक्सपर्ट शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, सम्मेलन के लिए दुनियाभर से 35,000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं। इसी वजह से राजधानी के 5 स्टार होटलों के कमरों के किराए में भारी उछाल देखा जा रहा है। होटल प्रबंधन ने बताया कि मांग बढ़ने के कारण कई जगहों पर किराए सामान्य से 30-50 प्रतिशत अधिक हो गए हैं।
सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी के नए ट्रेंड, उद्योग और नीति निर्धारण से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। आयोजकों का कहना है कि यह समिट भारत में एआई टेक्नोलॉजी के प्रभाव और विकास को लेकर महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
राजधानी में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के आयोजन से पहले 5 स्टार होटलों के किराए आसमान छूने लगे हैं। आमतौर पर जिन कमरों का किराया 20,000 से 40,000 रुपये के बीच होता था, उनकी कीमतें अब लाखों रुपये तक पहुंच गई हैं। ट्रेवल वेबसाइटों की जानकारी के अनुसार, 19 और 20 फरवरी को कई 5 स्टार होटलों में एक रात का किराया लाखों रुपये तक पहुंच चुका है। खासकर लग्जरी कैटेगरी के कमरे, जिनकी कीमत अब 4 से 5 लाख रुपये प्रति रात तक हो गई है।
इसके अलावा, कई होटलों ने ‘मिनिमम-स्टे’ जैसी शर्तें लागू कर दी हैं, ताकि बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के लिए कमरे उपलब्ध रह सकें। होटल अधिकारियों का कहना है कि इस समिट में देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि और टेक एक्सपर्ट शामिल होने वाले हैं, जिसके कारण मांग अचानक बढ़ गई है।
कमरों के किराए में भारी बढ़ोत्तरी
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के चलते दिल्ली के प्रमुख 5 स्टार होटलों में 18 से 20 फरवरी की पीक तारीखों के लिए कमरे लगभग पूरी तरह बुक हो चुके हैं। इस सूची में शामिल हैं लीला पैलेस, आईटीसी मौर्या, ताज पैलेस, द इंपीरियल, शांगरी-ला इरोज, द पार्क होटल जिन कमरे अभी बचे हैं, उन्हें बेहद ऊंचे दामों में बुक किया जा रहा है। कनॉट प्लेस स्थित द इंपीरियल होटल में 17 फरवरी के लिए एक कमरे की कीमत 2.4 लाख रुपये से अधिक हो गई है। वहीं, रेडिसन ब्लू होटल में एक रात का किराया लगभग 1.1 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। होटल उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि समिट में देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि और टेक एक्सपर्ट शामिल होने वाले हैं, इसलिए मांग अचानक बढ़ गई है। होटल प्रबंधन ने कहा कि मिनिमम-स्टे शर्तें लागू करने के साथ ही उच्च मांग को देखते हुए कीमतें बढ़ाई गई हैं।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए अब तक लगभग 50 वैश्विक कंपनियों के प्रमुख और संस्थापकों ने सम्मेलन में भागीदारी की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा, 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि इस समिट में शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। आयोजकों ने जानकारी दी है कि समिट के दौरान मध्य दिल्ली को जी20 शिखर सम्मेलन की तर्ज पर सजाया और सुरक्षित किया जाएगा, ताकि विदेशी प्रतिनिधियों और टेक एक्सपर्ट्स के स्वागत और आवागमन में कोई कमी न रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


