हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित जिला पुलिस लाइन में एक कॉलेज छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवती फर्स्ट ईयर की छात्रा थी और अपने चाचा के सरकारी क्वार्टर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार देर रात वह अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
हाल ही में गांव से पारिवारिक कार्यक्रम से लौटी थी
पुलिस के मुताबिक, दुर्गा कनोजे नाम की छात्रा इंदौर में पदस्थ अपने चाचा के साथ पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रह रही थी। वह हाल ही में गांव से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटी थी। रात में वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब घर के अन्य सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
मोबाइल फोन और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच
दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर दुर्गा फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मौके पर एफएसएल टीम ने जांच की, लेकिन प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एमजी रोड थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ युवती के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की स्थिति साफ हो सकेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


