श्रावस्ती. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़े. हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- ‘बेहतर होता कि राज्यपाल…’ बजट सत्र पर गवर्नर के अभिभाषण को लेकर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, कहा- सरकार की गलत नीतियों और कार्यकरलापों से लोग त्रस्त
बता दें कि घटना सिरसिया थाना क्षेत्र के डगमरा नाले के पास उस वक्त घटी, जब 2 बाइक सवार युवक सामान लेने के लिए बाजार जा रहे थे. इसी दौरान बाइक अनिंयत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी. घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- पति है या पापी! युवक ने 1 हजार रुपए में पत्नी का किया सौदा, 2 युवकों ने बनाया हवस का शिकार, हैरान कर देगा पूरा मामला
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सिरसिया सीएचसी पहुंचाया. घायल की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां हालत में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. रास्ते में ही गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई. अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


