अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. चंद्रप्रभा रेंज के राजदरी सेक्शन तलरा क्षेत्र में वन विभाग और प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 हेक्टेयर (लगभग 100 बीघा) जंगल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. नायब तहसीलदार, रेंजर अखिलेश दुबे और अश्विनी चौबे के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों से अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया.
इसे भी पढ़ें- रफ्तार का बरपा कहरः ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी बाइक, 2 युवकों की उखड़ी सांसें, मंजर देख चीख पड़े लोग
वन विभाग के अनुसार राजदरी सेक्शन (तलरा) क्षेत्र में वर्षों से जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा कर खेती की जा रही थी. दर्जनों लोगों ने करीब सौ बीघा वन भूमि पर सरसों, तीसी और चना जैसी फसलें बो रखी थीं, जिन्हें कार्रवाई के दौरान हटाते हुए फसलें भी नष्ट कराई गईं. विभाग का कहना है कि पिछले 20–25 वर्षों से प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में जंगल की जमीन पर अवैध खेती हो रही थी.
इसे भी पढ़ें- पति है या पापी! युवक ने 1 हजार रुपए में पत्नी का किया सौदा, 2 युवकों ने बनाया हवस का शिकार, हैरान कर देगा पूरा मामला
अधिकारियों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अनसुना करने पर सख्ती बरतते हुए अतिक्रमण हटाया गया. मुक्त कराई गई भूमि पर जल्द ही वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, ताकि वन क्षेत्र को दोबारा हरित बनाया जा सके. साथ ही भविष्य में किसी भी तरह के अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


