Gold Silver Update : एक दिन की तेजी के बाद आज (10 फरवरी, 2026) सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट लौट आई है. मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर मार्केट खुलते ही सोने की कीमतों में 0.49% की गिरावट आई, जबकि चांदी की कीमतों में 1.41% की गिरावट आई. आज इंटरनेशनल मार्केट COMEX पर भी गिरावट देखी गई, जहां सोने का रेट $5,048.80 प्रति औंस और चांदी का रेट $80.945 प्रति औंस पर बना रहा. कमोडिटी मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव से न सिर्फ इन्वेस्टर्स बल्कि आम लोग भी परेशान हैं.

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों आई?
कल सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई, जिससे इन्वेस्टर्स ने प्रॉफिट बुक किया. हालांकि, यह तेती ज्यादा नहीं थी. फिलहाल न सिर्फ इन्वेस्टर्स बल्कि आम लोग भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि सोने और चांदी में इन्वेस्ट करना अच्छा ऑप्शन है या नहीं. कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है.
इसके अलावा, पिछले साल से इस साल की शुरुआत तक सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी US सरकार की पॉलिसी टैरिफ पॉलिसी और जियोपॉलिटिकल टेंशन जैसे फैक्टर्स की वजह से हुई. हालांकि जियोपॉलिटिकल टेंशन में कमी से अब सेफ एसेट्स की डिमांड कम हो रही है.
आज आपके शहर में सोने और चांदी की कीमतें
- दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,58,070 प्रति 10 ग्राम हो गया. 22 कैरेट सोने का रेट बढ़कर ₹1,44,910 प्रति 10 ग्राम हो गया.
- मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,57,910 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट बढ़कर ₹1,44,750 प्रति 10 ग्राम हो गया.
- भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव बढ़कर ₹1,44,800 प्रति 10 ग्राम हो गया.
- चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,59,060 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,45,800 प्रति 10 ग्राम है.
- कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,57,910 प्रति 10 ग्राम है.
- पटना में आज 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,44,900 प्रति 10 ग्राम है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


