पटना। बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने राज्य में बंद पड़ी और नई चीनी मिलों को स्थापित करने के लिए कमर कस ली है। विभाग ने राज्य के 25 जिलाधिकारियों (DM) को पत्र लिखकर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री के एक करोड़ रोजगार और नौकरी देने के लक्ष्य को धरातल पर उतारना है। जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी होते ही मिलों के निर्माण और आधुनिकीकरण का कार्य तेज कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन मिलेंगे चालान
गन्ना किसानों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को देखते हुए मंत्री ने एक बड़ी घोषणा की है। अब किसानों को ‘चलन’ या चालान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। विभाग जल्द ही एक नया पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है, जिसके माध्यम से किसान घर बैठे ही ऑनलाइन चालान प्राप्त कर सकेंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और बिचौलियों का हस्तक्षेप खत्म होगा।
इस साल के अंत तक खुलेंगी तीन चीनी मिलें
राज्य सरकार ने डेडलाइन तय करते हुए कहा है कि इस साल के अंत तक तीन चीनी मिलों को चालू कर दिया जाएगा। विभाग इन मिलों को क्रियाशील बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि गन्ना उत्पादक किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। सरकार का यह प्रयास बिहार के कृषि-आधारित उद्योगों को नई संजीवनी देने वाला साबित होगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


