राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा अपने संगठन में लगातार विस्तार कर रही है। कई जिलों में कार्यकारिणी की घोषणा होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में ग्वालियर में जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। वहीं भोपाल में लिस्ट जारी होते ही बवाल मच गया, जिसके बाद अधिकृत लिस्ट रोक दी गई।




ग्वालियर महानगर- ग्रामीण जिला कार्यकारिणी घोषित
ग्वालियर महानगर और ग्रामीण की लिस्ट जारी कर दी गई है। शहर की कार्यकारिणी में 34 जबकि ग्रामीण कार्यकारिणी में 28 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
भोपाल जिला कार्यकारिणी पर बवाल

भाजपा ने भोपाल में भी अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी थी जिसकी सूची वायरल हो गई। लेकिन जैसे ही लिस्ट सामने आई, इसका विरोध शुरू हो गया। भारी बवाल के बाद अधिकृत सूची को जारी करने से रोक दिया गया है।

