कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज का कार्यक्रम

भाजपा का समर्पण दिवस कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुबह 10 बजे अटल सभागार में ‘समर्पण दिवस’ का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा उपस्थित रहेंगे। यह दिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करने के लिए मनाया जा रहा है।

विश्व यूनानी चिकित्सा दिवस

आज पटना के बापू सभागार में सुबह 10 बजे ‘विश्व यूनानी चिकित्सा दिवस’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यूनानी चिकित्सा पद्धति के जनक हकीम अजमल खान की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञ और गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को बढ़ावा देना और स्वास्थ्य के क्षेत्र में यूनानी पद्धति की प्रासंगिकता पर चर्चा करना है। यह स्वास्थ्य प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धक सत्र होगा।

बिहार विधानसभा सत्र: हंगामे के आसार

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज 11 बजे से प्रारंभ होगा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आज भी विपक्ष के कड़े तेवर दिखने की संभावना है। विपक्षी दल विभिन्न ज्वलंत मुद्दों और जनहित की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि कार्यवाही के दौरान विपक्ष कई मुद्दों पर भारी हंगामा कर सकता है, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित होने की स्थिति बन सकती है।

बिहार विधान परिषद की कार्यवाही

बिहार विधान परिषद के सत्र की शुरुआत आज दोपहर 12 बजे से होगी। विधानसभा की तरह ही यहां भी विपक्ष के खराब रुख के चलते हंगामे के पूरे आसार हैं। सत्ता पक्ष जहां विधायी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास करेगा, वहीं विपक्ष विभिन्न नीतिगत फैसलों और स्थानीय मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा। सदन की गरिमा और जनहित के विषयों के बीच आज परिषद में तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है।