इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में बीजेपी नेता जितेंद्र चौधरी उर्फ जीतू ने कांग्रेस की सूदखोर नेता की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मोघट पुलिस के मुताबिक, मृत्यु पूर्व दिए बयान में जीतू ने बताया कि वह आर्थिक दबाव और सूदखोरी के कारण तनाव में थे। जीतू चौधरी खंडवा के लवकुश नगर, सेक्टर-3 में रहते थे। 

READ MORE: PM आवास पर अफसरशाही का ताला: बैगा आदिवासियों का हक काग़ज़ों में कैद, टूटी झोपड़ियों में गुजर रही जिंदगी, मौत से पहले पीएम आवास का इंतजार

वे मंगलवार सुबह बड़गांव भीला रोड स्थित कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद गणेश सकरगाये के घर 50 लाख रु की लेनेदेन के मामले मे हिसाब करने पहुंचे थे। जहाँ ब्याज चुकाने में नाकाम रहने के बाद कांग्रेस नेता द्वारा जब उसे धमकी दी गई तब भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गणेश सकरगाये और अन्य लोगों ने जीतू को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए आईसीयू वार्ड में भर्ती किया।

READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 2 और मौत: बुजुर्ग और 2 साल की मासूम ने तोड़ा दम, आंकड़ा बढ़कर 35 हुआ

इलाज के दौरान हीं जीतू चौधरी ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मोघट पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कराया। जीतू ने सकरगाये पर ही सूदखोरी का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता पर आरोप है कि उसने घर बिकवाने की धमकी भी लगातार दे रहा था, जिसके कारण जितेंद्र चौधरी काफी मानसिक रूप से दबाव में थे। अब इस मामले में मोघट पुलिस मृत्यु पूर्व बयान के बाद जांच में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m