हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार-मंगलवार जल त्रासदी से 2 और लोगों ने दम तोड़ दिया।
सोमवार रात 75 वर्षीय शालिग्राम ठाकुर और मंगलवार तड़के 2 साल की मासूम रिया की जहरीले पानी ने जिंदगी लील ली। इस घटना के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 35 हो चुकी है।
क्या है मामला?
भागीरथपुरा में पेयजल लाइन में ड्रेनेज/सीवर लाइन के साथ लीकेज होने से पानी दूषित हो गया था। इससे डायरिया, उल्टी, बुखार और गंभीर ऑर्गन फेलियर जैसी समस्याएं फैलीं। शुरुआत में 7 मौतें हुईं, लेकिन अब यह संख्या 35 तक पहुंच गई है।

