मोहित भावसार, शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, एक डंपर मकान में घुस गया। बताया जा रहा है कि शॉर्टकर्ट के चक्कर में यह घटना हुई। गनीमत रही इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह पूरा मामला लालाघाटी थाना क्षेत्र का है।

शाजापुर में एक डंपर चालक को शॉर्टकर्ट लेना महंगा पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, जिले के काशी नगर इलाके में निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान मुरम से भरा एक डंपर मुख्य मार्ग छोड़कर शॉर्टकर्ट के रास्ते से गली में जा पहुंचा। हालांकि डंपर चालक को रहवासियों ने वहां से डंपर ले जाने से रोका गया, लेकिन चालक ने डंपर को छोटी सी गली में मोड़ दिया। जिससे वह एक मकान से टकरा गया।

ये भी पढ़ें: भीषण सड़क हादसा: ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहे थे दोनों 

मकान से टकराने से डंपर का एक पहिया नाले में धंस गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने डंपर चालक की लापरवाही पर उसे खरी खोटी सुनाई। इधर सूचना मिलते ही लालाघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डंपर चालक से पूछताछ कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिलाएं-बच्चों समेत 26 घायल, धार्मिक कार्यक्रम से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m