विक्की आर्य, शमशाबाद (विदिशा)। मध्य प्रदेश के शमशाबाद में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब अंतिम संस्कार के समय मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार की हांडी के धुआं से मधुमक्खियां बौखला गई और लोगों पर टूट पड़ी। अटैक से बचने के लिए कोई चार घंटे तक खेत में छिपा रहा तो कोई नदी के पानी में डूबा रहा। वहीं एक व्यक्ति लापता हो गया।
यह पूरा मामला शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के नटेरन क्षेत्र के किशनपुर गांव का है। जहां से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है अंतिम संस्कार के समय जो हांडी ले जाई जाती है उसके धुएं से मधुमक्खियां बौखला गई और लोगों पर अटैक कर दिया।
ये भी पढ़ें: मौत को करीब से देखकर कांप उठा चरवाहा! टाइगर ने जबड़े में फंसाकर हवा में उछाला, बकरियों ने बचाई जान!
इस गंभीर हमले से बचने के लिए लोगों को पास की नदी में जाकर डूबना पड़ा। लगभग 4 घंटे तक लोग अपने आप को बचाने के लिए जगह-जगह छिपे रहे। इस अंतिम संस्कार में सिरोंज क्षेत्र के वीरपुर से पहुंचा एक व्यक्ति अभी भी गायब है, जिसे लोग तलाश रहे हैं। वहीं जो लोग इस हमले में घायल हुए हैं, उनका इलाज विदिशा के मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: गुना के चाचौड़ा उपजेल का तीन और वीडियो वायरल: कटघरे में पुलिस विभाग, कलेक्टर बोले- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


