दीपक उपाध्याय, पीथमपुर(धार)। साइकिल से भारत यात्रा पर निकली आशा मालवीय का धार जिले के पीथमपुर में भव्य स्वागत किया गया। आशा मालवीय जयपुर राजस्थान से विभिन्न जगह की यात्रा करते हुए बीती रात औधोगिक क्षेत्र पीथमपुर से महू के लिए रवाना हुई। करीब 2500 किलोमीटर का सफर 74 दिनों में तय कर चुकी आशा मध्य प्रदेश के राजगढ़ की रहने वाली है।
मीडिया से बातचीत के दौरान आशा मालवीय ने बताया कि इस यात्रा से पहले करीब 60 हजार किलोमीटर की यात्रा अब तक कर चुकी हैं। अपनी साइकिल यात्रा के उद्देश के विषय में उन्होंने बताया कि नारी शक्ति देश भक्ति अदम्य साहस के लिए निकली है। जयपुर से गुजरात होकर अरुणाचल प्रदेश तक करीब 7500 किलोमीटर यात्रा करेगी।
ये भी पढ़ें: MP में महिलाओं से मारपीट: दतिया में दबंग ने बेटे से विवाद पर मां को लाठी से पीटा, ग्वालियर मे पिटाई से घायल महिला अस्पताल में भर्ती
ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधत्व कर चुकी हैं आशा
आपको बता दें कि आशा मालवीय ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है। सेक्टर एक थाना पुलिस ने आशा मालवीय को प्रोटोकॉल के तहत थाने की सीमा से विदा किया। साथ ही पुलिस की ओर से आशा के अदम्य साहस को सलाम भी किया।
ये भी पढ़ें: वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सियासत: BJP ने बताया मंत्र, कहा- विपक्ष ने जिन्ना के सामने घुटने टेके और मुस्लिम लीग की डर से नहीं किया अनिवार्य, Congress का पलटवार
विधानसभा चुनाव के दौरान साइकिल से की थी वोट यात्रा
यह भी बता दें कि आशा मालवीय ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी यात्रा निकाली थी। उन्होंने राजधानी भोपाल से मध्य प्रदेश की कई विधानसभाओं में साइकिल के जरिए वोट यात्रा की थी और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


