Rajasthan Weather Update: राजस्थान में हल्की गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. बुधवार को हवा में बढ़ी नमी और स्थानीय सिस्टम के कारण बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं और सीकर में बादलों ने छा जाना शुरू कर दिया. वहीं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ने से ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है. पांच से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

चितौड़गढ़ में धूप खिली
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिसमें हनुमानगढ़ के फैफाना में 3.0 मिमी सबसे अधिक दर्ज की गई. चितौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और पाली में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य में आर्द्रता 25 से 50 प्रतिशत के बीच रही.
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
अजमेर 14.9, भीलवाड़ा 13.6, अलवर 13.4, जयपुर 16.9, पिलानी 13.2, सीकर 12.5, कोटा 13.0, चित्तौड़गढ़ 13.2, बाड़मेर 15.6, जैसलमेर 13.7, जोधपुर 16.5, माउंट आबू 9.1, बीकानेर 13.3, चूरू 13.8, श्रीगंगानगर 11.1, नागौर 10.4, डूंगरपुर 15.1, जालौर 14.6, सिरोही 9.5, फतेहपुर (सीकर) 12.3, करौली 9.9, दौसा 10.7 और झुंझुनूं 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
तापमान में हल्की बढ़ोतरी
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, कमजोर सिस्टम सर्कुलेशन के कारण कुछ जिलों में हल्के बादल बने रह सकते हैं. तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी से दिन में तेज धूप महसूस होगी. 13 और 16 फरवरी को दो अलग-अलग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनने की संभावना है.
पढ़ें ये खबरें
- रिटायरमेंट से एक दिन पहले लापता हुए शख्स का 7 महीने बाद भी नहीं लगा कोई सुराग, हाईकोर्ट ने ढूंढकर पेश करने के दिए निर्देश, जबलपुर SP-अधरताल पुलिस को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
- Durg-Bhilai News Update: संभाग स्तरीय रोजगार मेला 14-15 को… प्रधानमंत्री आवास योजना की लाटरी कल… भिलाई निगम के जोन-5 में ड्रोन से संपत्तियों का सर्वे शुरू… 18 फरवरी से हर बुधवार को कलेक्टर जनदर्शन… डिलीवरी के बाद बच्ची की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप… जेल में निरुद्ध पूर्व महिला प्रधान आरक्षक ने दिया बेटे को जन्म…
- चंदौसी सेंट्रल वेयर हाउस पर CBI की दबिश, 3 क्वॉलिटी मैनेजर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 16 घंटे से पूछताछ जारी
- जनकपुरी गड्ढा हादसे पर CM रेखा गुप्ता बोलीं- हम बहाने नहीं बनाएंगे, पूरी जिम्मेदारी लेते हैं…
- Bihar Breaking: सुबह-सुबह पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रजिस्ट्रार को फोन कर कहा- पूरी बिल्डिंग को उड़ा देंगे

