Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा में आज गुरुवार (12 फरवरी) को सत्र के दौरान हंसी मजाक के साथ-साथ अजीबोगरीब माहौल हो गया, जब सीएम नीतीश ने राजद विधाकर भाई वीरेंद्र के रंग-बिरंगे स्वेटर पर टिप्पणी की। दरअसल राजद विधायक भाई वीरेंद्र अपने विधानसभा क्षेत्र मनेर में पानी में आर्सेनिक मात्रा बढ़ने को लेकर सवाल कर रहे थे।

इस बीच सीएम नीतीश ने भाई वीरेंद्र के पहने हुए रंग-बिरंगे स्वेटर पर टिप्पणी की, जिसपर कटाक्ष करते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि, आप ही न दिए हैं। पिछले बार भी आप ही दिए थे। ये कपड़ा आप ही दिए हैं। आप छोटे भाई को देकर भूल जाते हैं। इसलिए कहता हूं कि समय पर दवा खाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, अगर नहीं खाएंगे तो ऐसे ही भुला जाएंगे। भाई वीरेंद्र के इस कटाक्ष पर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा।

इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, भाई वीरेंद्र अपने क्षेत्र में जो जांच चाहते हैं वह हो जाएगा। साथ ही उन्होंने भाई वीरेंद्र के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि अब इतना ठंडा नहीं रहा कि इतना ज्यादा कपड़ा पहनिए।

दरअसल राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सत्र के दौरान अपने विधानसभा मनेर और दानापुर इलाकों के पानी में आर्सेनिक मिलने का मुद्दा उठाया, जिसका जवाब देते हुए पीडब्लूयूडी मंत्री संजय सिंह ने कहा कि, 9 फरवरी को उस इलाके के पानी की जांच कराई गई थी। उसमें आर्सेनिक की मात्रा ज़्यादा नहीं है। इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि, अधिकारियों ने आपको गलत जवाब दिया है, वही आप पढ़ रहे हैं। उस इलाके में मैं रहता हूं न….। इस बीच स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा कि, आप (भाई वीरेंद्र) स्वस्थ हैं, न जानता की चिंता सरकार कर लेगी।

ये भी पढ़ें- शुरू होते ही हंगामें की भेंट चढ़ी बिहार विधान परिषद की कार्यवाही, राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा