बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) में नजर आ रही हैं. शो में उनके बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल (Arbaz Patel) भी शामिल हुए हैं. पहली बार दोनों किसी शो में साथ नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है.

निक्की तंबोली ने लिखी ये बात

बता दें कि निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने अपने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उनके नंबर और तस्वीरों का यूज करके कोई लोगों को ठगने की कोशिश कर रहा है. कोई उनका नाम लेकर उनके करीबियों को कॉन्टैक्ट कर रहा है. ये निक्की नहीं है. निक्की ने कहा – ये इंसान मैं नहीं हूं. प्लीज आप लोग इस शख्स पर ध्यान न दें. इस शख्स को रिप्लाई न करें. ये एक स्कैम हो सकता है. इस नंबर से टैक्स आते ही इस नंबर को ब्लॉक कर दें. एक्ट्रेस ने ये बात अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखकर शयर किया है.

Read More – Do Deewane Seher Mein का ट्रेलर रिलीज, काफी नेचुरल लग रही है Siddhant और Mrunal की केमिस्ट्री …

इस ठगी की बात बताते हुए निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने उस फेक नंबर को भी स्क्रीनशॉट के जरिए सोशल मीडिया पर मेंशन किया है. स्क्रीनशॉट में ये आदमी दावा कर रहा है कि ये नंबर निक्की तंबोली का है. अब सोशल मीडिया पर निक्की तंबोली की ये पोस्ट धमाल मचा रही है.