हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में नगर पालिका की ओर से आयोजित मुशायरे में बवाल मच गया। दरअसल, हिंदू कवि पर अंडा फेंका गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वहीं मुस्लिम समाज के दो पक्षों में जमकर हंगामा भी हुआ। जिसकी शिकायत थाने तक जा पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, खरगोन नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में जमजम मार्केट में ‘एक शाम वतन के नाम’ ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया था। जहां जमकर हंगामा हो गया। बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल एकमात्र हिंदू शायर अपूर्व गौरव विक्रम शाह पर श्रोताओं की ओर से अंडा फेंका गया, जिससे उन्हें मंच छोड़ना पड़ा।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में सरेराह पुलिसकर्मी की पिटाई: पत्नी के साथ अवैध संबंध का दावा, पति-साले ने बीच सड़क की धुनाई; देखें वीडियो

वहीं बाद में सम्मान और विषय से हटकर रचनाएं पढ़ने को लेकर मंच पर मुस्लिम समाज की ओर से दो पक्षों में आपसी विवाद, गर्मागर्मी, मारपीट और गाली-गलौज हुई। दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे शहर में चर्चा तेज है। आपको बता दें कि नगर पालिका की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में पहले भी विवाद हो चुका है।

ये भी पढ़ें: ‘मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा पति…’ लव मैरिज में मिले धोखे से टूटी पत्नी, Video बनाया और फांसी लगाकर दे दी जान

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m