Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे के पास साईं मंदिर के सामने बन रहे महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के नए भवन को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। समसा योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा यह भवन लगभग 90% तैयार है और इस वर्ष इसे शिक्षा विभाग को सौंपने की तैयारी है, ताकि नए सत्र से कक्षाएं शुरू की जा सकें।

मगर कुछ कक्षाओं की छत में दरारें अभी से दिखाई देने लगी हैं। निर्माणाधीन रैंप में सीमेंट की मात्रा कम होने का आरोप लगा है। इससे भवन की मजबूती पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं भवन में विद्युत फिटिंग के दौरान बिना ब्रांडेड तारों का उपयोग होने की बात सामने आई है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और हर पहलू की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
सूत्रों के अनुसार, भवन को अभी सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की एनओसी नहीं मिली है। बिना एनओसी के भवन का हैंडओवर संभव नहीं होगा। बांदीकुई के कार्यवाहक एसडीएम रविकांत ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘फ्रीबीज योजनाएं बंद होनी चाहिए…’ युवा विधायक सम्मेलन में बोले हेमंत कटारे- लाड़ली बहना जैसी योजनाएं विकसित भारत के लिए हानिकारक, महिलाओं को पैसे नहीं, शिक्षा और स्वास्थ्य पर निवेश की जरूरत
- मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
- Rajasthan News: फिल्म मेकर विक्रम भट्ट के खाते होंगे ‘डी-फ्रीज’, कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार
- आउटसोर्स कर्मचारी के लिए जरूरी खबर: अब सीधे खाते में मिलेगा वेतन, सरकार लागू करने जा रही है नई व्यवस्था
- MP Weather Update: उज्जैन-नीमच में गिरे ओले, भोपाल-मंदसौर-बैतूल में बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी
