अनिल सक्सेना, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक 5 वर्ष की मासूम ने हाथ धोने के लिए जैसे ही बाल्टी में हाथ डाला तो पानी गर्म करने की राड के करंट की चपेट में आ गई। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े हुए पहुंचे और तत्काल मासूम को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और मंजूर था। डॉक्टर ने जांच उपरांत बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
READ MORE: बिना तलाक लिए पति करने जा रहा था दूसरा निकाह: भनक लगते ही पुलिस को लेकर पहुंची पत्नी, शादी के बीच पीड़िता का हंगामा
जानकारी के मुताबिक हदाईपुर निवासी सुरेंद्र जैन की करीब 5 वर्षीय पुत्री स्वस्ति जैन की इमर्शन रॉड के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन मासूम का पीएम नहीं करना चाहते थे यह बात उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर को लिखित रूप से बताने के बाद शव को घर ले आए और पुलिस को भी पीएम नहीं कराने के लिए निवेदन किया। इसी बीच अस्पताल से थाने में सूचना पहुंची जिसमें मासूम को अज्ञात कारण से करंट लगने की बात कही गई। वही अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव लेकर शमशान पहुंच गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर नियम अनुसार परिजनों को मासूम का पीएम के लिए कहा जिसको लेकर लोग थाने के सामने एकत्रित हो गए और उन्होंने पीएम कराने से इनकार किया।
READ MORE: फेसबुक पर ‘राकेश’ बनकर की दोस्ती, असल में निकला फैजान; 24 वर्षीय युवती ने लगाए लव जिहाद, बलात्कार और धर्मांतरण के सनसनीखेज आरोप, FIR दर्ज
हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद वे तैयार हुए, तब फिर से शव सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पीएम उपरांत परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में शव को पलकमति वाले शमशान में दफन कर दिया। जहां एक और परिजन यह आरोप लगाते देखे गए कि पुलिस ने पहले मूक सहमति दे दी थी बाद में पीएम के लिए जोर डाला। वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस को मर्ग की सूचना मिलने पर पीएम करना आवश्यक था इसलिए नियम अनुसार पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे से उन परिवारों को सबक लेने की जरूरत है जो इमर्शन रॉड से पानी गर्म करते हैं। उन्हें चाहिए कि इमर्शन रॉड बच्चों की पहुंच से दूर रखें ताकि घटना की पुनर्वार्ती ना हो सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


