विक्की आर्य, शमशाबाद (विदिशा) मध्य प्रदेश के शमशाबाद विधानसभा के करारिया थाना के ग्राम कोटिचार में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। करारिया थाना अंतर्गत ग्राम कोटीचार में हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंच गई।
READ MORE: हरदा में 6 साल के मासूम की संदिग्ध मौत: खंडहर स्कूल में मिला शव, एम्बुलेंस पर उठे सवाल
परिजनों का आरोप है कि गीता बाई के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और इसके बाद उनको साड़ी के पल्लू से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की इस वारदात के बाद गांव में सनसनी मच गई। मौके की गंभीरता को देखते हुए देर रात एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।
READ MORE: सूटकेस में मिली लाश की शिनाख्तीः परिवार के साथ मिलकर की थी हत्या, आरोपी समीर पत्नी, भाई, बहन और मां के साथ गिरफ्तार, मृतका सिया महाराष्ट्र गोंदिया की थी
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस निर्मम हत्या के चलते परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके से जुटाए गए जरूरी साक्ष्य और पूछताछ के बाद विदिशा पुलिस हत्या के आरोपी की तलाश में जुट गई है।

