अखिलेश बिल्लौरे, हरदा। हरदा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां 6 साल के मासूम बालक का शव सुखरास ग्राम के एक खंडहर पड़े स्कूल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मासूम रोज की तरह आंगनबाड़ी गया था, लेकिन देर तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की और कुछ ही देर में खंडहर स्कूल से उसका शव बरामद हुआ।
READ MORE: फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमीः पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर महिला अधिकारी ने खरीदा पति
मृतक बालक के बड़े पापा दिलीप ने बताया कि बच्चे की मां का देहांत तब हो गया था जब वह महज सात माह का था। तब से बालक अपने बड़े पापा के साथ ही रह रहा था। घटना वाले दिन भी वह रोज की तरह आंगनबाड़ी गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो गांव के खंडहर पड़े स्कूल में मासूम का शव मिला।
सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर संतोष बामने ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन जब तक टीम पहुंची, परिजन शव को घर ले जा चुके थे। बाद में शव को जिला अस्पताल के मर्चरी कक्ष में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।
READ MORE: बिना तलाक लिए पति करने जा रहा था दूसरा निकाह: भनक लगते ही पुलिस को लेकर पहुंची पत्नी, शादी के बीच पीड़िता का हंगामा
इस पूरे मामले में एम्बुलेंस की देरी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि घंटों इंतजार के बावजूद एम्बुलेंस नहीं पहुंची, जिसके बाद पुलिस की मदद से निजी वाहन से शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने एम्बुलेंस की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है और शिकायत करने की बात कही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


