शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अजब-गजब मामला सामने आया है। किसी फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में भी प्रेमी को खरीदने का मामला सामने आया है। प्रेमी की पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर महिला अधिकारी ने पति को खरीद लिया।
बिना तलाक लिए पति करने जा रहा था दूसरा निकाह: भनक लगते ही पुलिस को लेकर पहुंची पत्नी,
डेढ़ करोड़ की बड़ी डील हुई
दरअसल भोपाल के कुटुंब न्यायालय में प्यार की कीमत लगी है। एक्टर अनिल कूपर, श्रीदेवी और उर्मिता मातोंडकर अभिनीत मशहूर हिंदी फिल्म “जुदाई” की कहानी की तरह असल जिंदगी में भी हकीकत सामने आई है। भोपाल का ऐसा पहला मामला है जहां तलाक के बदले डेढ़ करोड़ रुपए की बड़ी डील हुई है। मामला केंद्रीय सरकारी विभाग के अधिकारी का है।
54 वर्षीय महिला अधिकारी पर दिल आया
42 वर्षीय पति का दिल दफ्तर में साथ काम करने वाली 54 वर्षीय (10 साल बड़ी) महिला अधिकारी पर आ गया। मामले को लेकर कई बार पति-पत्नी के बीच काउंसलिंग भी हुई। फिर पत्नी ने व्यावहारिक फैसला लिया कि पति वापस नहीं आएगा। पति को छोड़ने के वजह अपनी और बेटियां के भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा की शर्त रख दी। पत्नी ने शर्त रखी कि 27 लाख रुपए कैश चाहिए। पति की प्रेमिका ने तुरंत इस बात को स्वीकार कर लिया। प्रेमिका नहीं चाहती थी प्रेमी परिवार सड़क पर आ जाए। प्रेमिका ने अपनी गाढ़ी कमाई से यह कीमत चुकाना मंजूर किया। करीब डेढ़ करोड़ रुपए (मकान + कैश ) में बात (सौदा) तय हुई और दोनों पक्ष सहमति से अलग हो गए है

