शिवम मिश्रा, रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने गृह एवं जेल विभाग में पिछले दो वर्षों के दौरान हुए कामकाज का ब्यौरा दिया. गृहमंत्री विजय शर्मा ने ऑनलाइन बैटिंग सट्टा एप पर बड़ी जानकारी हुए बताया कि 400 एप्लीकेशन साइट्स बैन करने पत्र लिखा गया था, जिनमें से 300 एप्लीकेशन साइट पर प्रतिबंध लगाया गया है. महादेव सट्टा एप से जुड़े 35 साइट्स को भी बैन कराया गया है.
यह भी पढ़ें : Exclusive: 1400 छात्र नहीं दे पाएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा, इस एक नियम की वजह से साल हुआ बर्बाद…
गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इंटीग्रेशन का काम पूरा हो चुका है, जल्द ही सभी जिले में लागू होगा. ई-साक्ष्य को लेकर अलग से सॉफ्टवेयर बनाया गया है. इससे पुलिस का मनोबल बढ़ा है. राज्य में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया है. राज्य से बड़ी संख्या में घुसपैठियों को बाहर निकाला गया है. क्विट इंडिया जारी किया गया है. इस माध्यम से 34 लोगों को डिपोर्ट किया गया है.

18 गौ तस्करों को रखा निगरानी में
गौवंश के तस्करी में 405 प्रकरण 2025 में आए, जो पिछले कई वर्षों के आकड़ों में बहुत ज्यादा है. गौवंश तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है. 61 वाहनों को नीलाम किया गया. 18 आदतन गौ तस्करों को निगरानी में रखा गया है. गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया है.
25 में किया 45 हजार किलो गांजा
गृह मंत्री ने बताया कि एनडीपीएस के 16 प्रकरणों में 14 करोड़ रुपए की संपति नीलाम की गई. 45 हजार किलो गांजा 2025 में नष्ट किया गया. साइबर क्राइम को रोकने 10 थाना बनाया गया है. वहीं वर्ष 2025 में 45 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि होल्ड की गई. 23 हजार सिम कार्ड को ब्लॉक कराया गया है.
बस्तर के कोने-कोने तक संविधान लागू करने का प्रयास
नक्सलवाद को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पूरी ताकत के साथ हम लगे है कि मार्च तक प्रदेश से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो जाए. बस्तर के कोने-कोने तक संविधान लागू हो प्रयास चल रहा है.
उन्होंने बताया कि नक्सलियों से मुठभेड़ में 2024 में 10, 2025 में 20 और इस साल दो महीने में 5 एके-47 हथियार बरामद किया गया है. वहीं आत्मसमर्पण से 2025 में 26 एके-47 हथियार मिले थे. कुल मिलाकर तीन सालों में 1100 हथियार मिले हैं. इस अवधि में 532 नक्सलियों को मार गिराया गया है. 2004 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है. और 2700 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


