UP WEATHER TODAY. उत्‍तरप्रदेश में मौसम लगातार आंख मिचौली खेल रहा है. दिन में तेज धूप निकल रही है. वहीं तेज हवाओं के चलते ठंड का एहसास भी बना हुआ है. विभाग ने 14 और 15 फरवरी को यही स्थिति बने रहने की संभावना जताई है. वहीं 17 और 18 फरवरी को पश्चिम यूपी में छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं. इससे एक बार फिर तापमान में गिरावट हो सकती है. विभाग के अनुसार मथुरा, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, आगरा, संभल, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कासगंज, हाथरस, मैनपुरी और एटा में बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 14 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

IMD ने मौसम में बलदाव की संभावना जताई है. हालांकि ये भी कहा है कि छिटपुट बारिश की वजह से तापमान में कुछ खास असर नहीं होगा. दिन का तापमान ज्यादा रहेगा. प्रदेश में 14 और 15 फरवरी को मौसम सामान्‍य बना रहेगा. आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है.