Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि का व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए रखा जाता है. इस दिन श्रद्धालु पूजा-पाठ, रात्रि जागरण और उपवास करते हैं. कल यानी 15 फरवरी को ये महापर्व है और इसकी तैयारी सभी के घरों में जोरों से चल रही है.

महाशिवरात्रि में अमूमन लोग व्रत करते हैं, व्रत रखने से शरीर को डिटॉक्स करने और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य सुधारने में भी मदद मिलती है. लेकिन व्रत के दौरान सही खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं शिवरात्रि के व्रत में आपको किस तरह का ख़ान- पान रखना चाहिए.
व्रत में क्या खाएं?
व्रत के दौरान हल्का, सात्विक और आसानी से पचने वाला भोजन लेना चाहिए.
फल और ड्राई फ्रूट्स
केला, सेब, पपीता, अनार, बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश. ये शरीर को ऊर्जा देते हैं और कमजोरी नहीं आने देते.
दूध और दुग्ध उत्पाद
दूध, दही, छाछ, पनीर. इनसे प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है.
व्रत का आटा और अनाज विकल्प
कुट्टू का आटा
सिंघाड़े का आटा
राजगिरा (रामदाना)
इनसे बनी पूरी, पराठा या हलवा खा सकते हैं (कम तेल में बनाएं).
साबूदाना
साबूदाना खिचड़ी
साबूदाना खीर
यह जल्दी ऊर्जा देता है
सेंधा नमक
व्रत में साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग करें.
पेय पदार्थ
नारियल पानी
नींबू पानी
फल का ताजा रस
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं.
व्रत में क्या न खाएं?
गेहूं, चावल, दालें, सामान्य नमक, प्याज और लहसुन, मांसाहार और शराब अधिक तला-भुना या मसालेदार भोजन व्रत में नहीं खाना चाहिए.
ध्यान रखने योग्य बातें
- पूरे दिन भूखे रहने की बजाय फलाहार लें.
- डायबिटीज, बीपी या अन्य बीमारी हो तो डॉक्टर की सलाह लेकर व्रत रखें.
- ज्यादा तला-भुना खाने से व्रत का स्वास्थ्य लाभ कम हो सकता है.
- यदि कमजोरी महसूस हो तो तुरंत कुछ हल्का खाएं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


