अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे चौकी अंतर्गत डीलक्स शौचालय के पास एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही रेलवे चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी.
इसे भी पढ़ें- पहन ले कोई जैसे भी ‘चोले’ पर उसकी वाणी… CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का करारा पलटवार, जानिए सपा सुप्रीमो ने शंकराचार्य के मुद्दे में क्या कहा
रेलवे चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव ने बताया कि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. महिला की उम्र करीब 60 वर्ष आंकी जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘मुझे नीले ड्रम में नहीं जाना’…पत्नी को भतीजे के साथ इश्क लड़ाते पति ने रंगेहाथों पकड़ा, फिर डर के मारे दोनों की करा दी शादी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


