कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ी कार्रवाई की गई है। मेक्काटस कप सिरप (कोडीन) की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने कप सिरप की 4 हजार 800 बॉटल जब्त किया है। वहीं देहरादून के मैक्कायोर फर्मासिस्ट और दमोह जबेरा सचिन मेडिकोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
जबलपुर में मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस ने संयुक्त रूप से कटंगी रोड स्थित व्ही आर एल ट्रांसपोर्ट में दबिश दी। जहां से मेक्काटस कप सिरप 4800 बॉटल जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख 64 हजार रुपये बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: MP के जंगलों में विदेशी महिला से गैंगरेप: पति को बंधक बनाकर की घिनौनी हरकत, HC ने आरोपियों को राहत देने से किया इनकार
इसकी सूचना क्राइम ब्रांच को मुखबिर से मिली थी। प्रतिबंधित सिरप के स्टॉक और जबेरा दमोह भेजे जाने की खबर मिली थी। बताया गया कि देहरादून से ट्रांसपोर्ट के जरिये प्रतिबंधित सिरप की बड़ी खेप भेजी गई थी। प्रतिबंधित कफ सिरप के लिए थोक और फुटकर स्टॉक के लिए मात्रा निर्धारित है। फिलहाल पुलिस ने देहरादून के मैक्कायोर फर्मासिस्ट और दमोह जबेरा सचिन मेडिकोज के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: शहडोल में महिला की संदिग्ध मौत या साजिश ? नाले में बोरी के अंदर पत्थर से बंधा मिला शव, हाथ पर ॐ और DR के टैटू से होगी पहचान ?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


