फर्रुखाबाद. जिले में बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार डीसीएम और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

इसे भी पढ़ें- Love के लिए Life का The End: प्यार में पड़े युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जानिए मोहब्बत कैसे बनी मौत

बता दें कि घटना इटावा-बरेली हाइवे पर गांव भाऊपुर खुर्द के पास उस वक्त घटी, जब काम खत्म कर कुछ युवक कार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान डीसीएम और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना इतनी भयानक थी कि घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसा होता देख मौके से गुजर रहे राहगीर रुके और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- CM का मतलब ‘Corrupt Mouth’… अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी पर करारा हमला, जानिए आखिर क्यों कहा ऐसा ?

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस ने इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. घायलों में 3 लोगों की हालत गंभीर देख सैफई रेफर किया गया है. मृतकों की पहचान मोहित, टीटू और विराट के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों की लाश को पीएम के लिए भेजा है. घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है.