बदायूं. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक चालक को ठोकर मार दी. भागने के चक्कर में उसने 3 और बाइक सवारों को ठोकर मार दी. घटना में 3 बाइक सवारों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग घायल हुए हैं. घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- ये ‘जल मिशन’ नहीं, ‘कमीशन-मिशन’ है…पानी भरते ही फट गई पानी टंकी, अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा
बता दें कि घटना बहेड़ी मोड़ तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवार को ठोकर मारी. चालक रुकने के बजाय वहां से कार लेकर रफ्तार में भाग निकला. भगाने के चक्कर में चालक ने रोशननगर मोड़ पर दूसरे बाइक सवार को ठोकर मारी. वहीं कुछ दूर जाकर लउआ के पास कार चालक ने 2 और बाइक को ठोकर मार दी. घटना में कुल 3 बाइक सवारों की मौत हो गई. 2 बाइक सवार घायल हुए.
इसे भी पढ़ें- CM का मतलब ‘Corrupt Mouth’… अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी पर करारा हमला, जानिए आखिर क्यों कहा ऐसा ?
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई. कोतवाली पुलिस ने फरार कार चालक की जानकारी बिल्सी थाने को दी. बिल्सी पुलिस तत्काल बताए गए लोकेशन पर पहुंची और कार चालक का इंतजार करते खड़ी हो गई. काफी देर इंतजार करने के बाद भी कार चालक मौके पर नहीं पहुंचा. ऐसे में पुलिस को पता चला कि वह गांव के रास्ते भाग निकला है. पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


