Priyank Kharge Attack On RSS and BJP: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे के राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस पर फिर विवादित बयान दिया है। प्रियांक खरगे ने आरएसएस की तुलना शैतान से की है। वहीं बीजेपी की तुलना शैतान की परछाई से की है। प्रियांक ने इस दौरान संघ की फंडिंग पर भी सवाल उठाया है।

प्रियांक खरगे ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) को होने वाली फंडिंग, रजिस्ट्रेशन और कर भुगतान को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब आम नागरिकों और अन्य संगठनों की हर आय का हिसाब रखा जाता है, तो RSS के पैसों पर जवाबदेही क्यों नहीं तय की जाती।

मीडिया से बात करते हुए मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि RSS से करीब 2500 जुड़े हुए ऑर्गनाइजेशन जुड़े हुए हैं। इन्हें अमेरिका और इंग्लैंड समेत कई देशों से पैसा आता है। सरकार को इसकी पूरी जानकारी है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि RSS के पीछे एक बहुत बड़ा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट है। खरगे ने कहा कि जब आम नागरिकों और अन्य संगठनों की हर आय का हिसाब रखा जाता है, तो RSS के पैसों पर जवाबदेही क्यों नहीं तय की जाती।

RSS की ‘गुरु दक्षिणा’ पर उठाए सवाल

मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि जब RSS से पैसों के सोर्स के बारे में पूछा जाता है कि वे ‘गुरु दक्षिणा’ बताकर बचते नजर आते हैं। उन्होंने ‘गुरु दक्षिणा’ के जरिए मिलने वाले पैसों पर भी सवाल उठाया और पूछा कि यह राशि कहां से आती है और उस पर टैक्स क्यों नहीं दिया जाता। खरगे ने कहा कि जब उन्होंने थोड़ी रिसर्च की तो पता चला है कि गुरु दक्षिण का मतलब झंडा होता हैं। इसलिए अगर कल में भी झंडा नीला झंडा फहराऊंगा और पैसे इकट्ठा करूंगा तो सरकार और RSS क्या मेरे ‘गुरु दक्षिणा’ वाला जवाब मानेंगे।

RSS नहीं होता, तो BJP क्षेत्रीय पार्टी भी नहीं होती

रविवार को एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रियांक खरगे ने कहा कि, “अगर RSS नहीं होता, तो BJP, JD(S) से भी बदतर होती। मैं यह लिखकर दे सकता हूं — यह रीजनल पार्टियों से भी बदतर होती।” “आज हम जो कर रहे हैं, वह शैतान के साये से लड़ रहे हैं। शैतान का साया कौन है? वो BJP है। शैतान कौन है? वो RSS है,अगर हम साये से लड़ना बंद करके शैतान से लड़ें, तो हमारा देश अपने आप बेहतर हो जाएगा।

52 वर्षों तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया

खरगे ने आरोप लगाया कि RSS ने अपने कार्यालय में 52 वर्षों तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया और अब वह दूसरों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाता है। ऐसे में उनकी देशभक्ति पर सवाल उठता है। जबकि RSS समय-समय पर दूसरों की देशभक्ति पर सवाल उठाता रहा है। ये बहुत गलत है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m