आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक उत्साह के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र के मुंडला गांव में निकली पारंपरिक शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने घोड़ी पर सवार होकर हर्ष फायरिंग की। न केवल विधायक बल्कि उनके बेटे गोविंद जंडेल ने भी भीड़ के बीच खड़े होकर गोलियां चलाईं।
READ MORE: इंदौर फैमिली कोर्ट में वैलेंटाइन डे का जादू: तलाक की कगार पर पहुंचे डॉक्टर-इंजीनियर दंपति, फिर हुआ कुछ ऐसा कि गुलाब-मिठाई देकर की नई शुरुआत
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक बाबू जंडेल घोड़ी पर बैठे हुए हैं और हाथ में बंदूक लेकर हवा में दो राउंड फायर करते हैं। इसी दौरान उनके बेटे गोविंद भीड़ में खड़े होकर हर्ष फायर करते नजर आए। बारात में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे, जिसमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद थे। ऐसे में हर्ष फायरिंग से किसी अप्रिय घटना का खतरा मंडरा रहा था, क्योंकि हवा में चली गोलियां वापस गिरकर किसी को चोट पहुंचा सकती थीं। यह घटना रविवार (15 फरवरी 2026) को शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा और भागवत कथा के आयोजन के दौरान हुई।

