हेमंत शर्मा, इंदौर/धार। एमपी के धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में सुनवाई एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। अब इस बहुचर्चित मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी। बताया जा रहा है कि शिवपुरी में हुए हत्याकांड के बाद वकील काम से विमुक्त हैं, जिसके चलते आज निर्धारित सुनवाई नहीं हो सकी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज जिला अदालत में ASI की सर्वे रिपोर्ट पेश की जानी थी।
MP विधानसभा बजट सत्र 2026: वंदे मातरम गायन के साथ शुरू हुई मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही
डिजिटल फोटोग्राफी, दस्तावेज और सर्वे से जुड़े अन्य साक्ष्य कोर्ट में पेश किए जाने थे, लेकिन सुनवाई टलने से यह प्रक्रिया आगे बढ़ गई। मुस्लिम पक्ष ने ASI के सर्वे पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप लगाया गया है कि सर्वे के दौरान पत्थर की मूर्तियां पीछे के रास्ते से लाकर रखी गईं और उन्हें सर्वे रिपोर्ट में शामिल किया गया।
MP में IAS अफसर की अनोखी लव स्टोरी: अवि प्रसाद की दो पूर्व पत्नियां कलेक्टर, तलाक के बाद अब आईएएस अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी, सुर्खियों में यह विवाह
वहीं हिन्दू पक्ष का दावा है कि भोजशाला में 24 घंटे पूजा की अनुमति दी जाए और नमाज पूरी तरह से बंद की जाए। अब 18 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर दोनों पक्षों की निगाहें टिकी हैं। मामला धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक दावों से जुड़ा होने के कारण लगातार संवेदनशील बना हुआ है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


