अनमोल मिश्रा, सतना। स्टेट हाईवे सतना-चित्रकूट मार्ग पर सोमवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अनूप सिंह निवासी मनकहरी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठी के रोयनी मोड के पास सुबह लगभग 11 बजे चित्रकूट से सतना तरफ जा रहे ट्रक क्रमांक MP 53 HA 2058 ने सड़क किनारे चल रहे अनूप सिंह को कुचल दिया।
READ MORE: इंदौर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: गला रेतकर युवक की बेरहमी से हत्या, फिर मोबाइल-सिम तोड़कर सबूत मिटाने की कोशिश, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे अनूप सिंह को रौंद दिया। हादसे में अनूप ट्रक के पिछले टायर में फंस कर लगभग 50 मीटर तक घिसटते हुए चला गया। राहगीरों ने पीछा कर ट्रक को खड़ा कराया। आरोपी ड्राइवर ट्रक मौके पर ही छोड़ फरार हो गया है।
READ MORE: MP में IAS अफसर की अनोखी लव स्टोरी: अवि प्रसाद की दो पूर्व पत्नियां कलेक्टर, तलाक के बाद अब आईएएस अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी, सुर्खियों में यह विवाह
घटना की सूचना पर कोठी टीआई संतोष तिवारी मौके पर पहुंचे और टायर के नीचे फंसे मृतक के शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

