हेमंत शर्मा, इंदौर। युवक का गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले में बाणगंगा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक खोजराम की हत्या पैसे और मोबाइल लूटने के इरादे से की गई थी।
यह भी पढ़ें: MP विधानसभा बजट सत्र 2026: वंदे मातरम गायन के साथ शुरू हुई मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पहले युवक को सुनसान इलाके में ले जाकर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। पुलिस को मृतक के शरीर पर चाकू के 18 गहरे घाव मिले हैं, जिससे वारदात की बेरहमी साफ झलकती है। हत्या के बाद आरोपी मोबाइल और सिम कार्ड तोड़कर अलग-अलग जगह फेंक आए, ताकि पुलिस लोकेशन ट्रेस न कर सके। वारदात को छिपाने के लिए शव को रेलवे पटरी के पास फेंक दिया गया था, जिससे मामला हादसा लगे।
यह भी पढ़ें: उज्जैन महाकाल मंदिर में रात भर चला चार प्रहर पूजन: 3 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का सेहरा; आज दोपहर में होगी साल में एक बार की भस्म आरती
हालांकि बाणगंगा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब दोनों आरोपियों से और पूछताछ कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि वारदात में और कौन-कौन शामिल था और क्या पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

