संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक मेडिकल स्टोर पर छापेमार कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि लगातार नशीली दवाएं बेचने की शिकायत मिल रही थी। भोपाल और विदिशा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 100 बॉटल-800 टेबलेट जब्त की है। स्टोर संचालक खरीदी और बिक्री का बिल पेश नहीं कर सका। यह मेडिकल स्टोर कांग्रेस नेता राजीव जैन का बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि होलसेल के लाइसेंस पर रिटेल दवाइयां बेची जा रही थी।

विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र में स्थित श्रद्धा मेडिकल स्टोर पर भोपाल और विदिशा की संयुक्त टीम ने रेड मारी। जहां पर कई ऐसी दवाओं का भारी मात्रा में स्टॉक मिला जो खतरनाक साबित हो सकती हैं। टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। यह मेडिकल किसी पत्रकार और कांग्रेस नेता का होना बताया जा रहा है। छापा पड़ने के बाद क्षेत्र में इसकी जमकर चर्चा चल रही है।

ये भी पढ़ें: विदिशा में फैल सकती है बीमारी! नदी किनारे फेंकी गई एक्सपायर दवाइयां, लोगों ने जताई आपत्ति

इस संबंध में जांच अधिकारी का कहना है कि उन्हें लंबे समय से श्रद्धा मेडिकल के नशीली दवाइयां बेचने की शिकायत मिल रही थी। इसी तारतम में आज यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान मेडिकल संचालक के पास खरीदी और बिक्री के बिल नहीं मिले, जब उनसे पूछा गया कि दवाइयां कहां से खरीदी गई है तो वे टाल मटोल करते नजर आए। वे न बिल बुक और न परचेस बुक पेश कर पाए। फिलहाल जानकारी मांगी गई है, अगर जानकारी नहीं देंगे तो लाइसेंस निरस्त होगा या फिर कोर्ट में केस दायर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बीच सड़क स्ट्रेचर पर मरीज, धक्का देती रही महिलाएं, फिर सुर्खियों में चूहा विवाद वाला MY हॉस्पिटल, Video Viral

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m