बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में नई सरकार के सत्ता संभालने से पहले पद छोड़ दिया है. अपने इस्तीफे के साथ, यूनुस ने पिछले सप्ताह हुए चुनावों में बीएनपी को भारी जीत पर बधाई देने के बाद आधिकारिक तौर पर तारिक को सत्ता सौंप दी है. बांग्लादेश की पूर्व मुख्यमंत्री और अवामी लीग चीफ शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद गठित की गई अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के तौर पर मोहम्मद यूनुस ने कमान संभाली थी. बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के बाद निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंपने से पहले उन्होंने राष्ट्र के नाम अपने विदाई समारोह में यह घोषणा की.

बांग्लादेश में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह 17 फरवरी 2026 को होगा. BNP के प्रमुख तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. भारत को भी बांग्लादेश की नई सरकार के शपथग्रह समारोह का न्योता मिला है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

बांग्लादेश को 13वें संसदीय चुनाव में BNP को बंपर जीत मिली थी. 300 सीटों वाली संसद में सरकार बनाने के लिए 151 सीटों की जरूरत होती है और BNP ने इससे काफी ज्यादा सीटें जीतीं. इसके बाद साफ हो गया कि तारिक रहमान ही बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे. इस चुनाव में इस्लामी जमात-ए-इस्लामी गठबंधन मुख्य विपक्ष के रूप में उभरा. चुनाव में करीब 59 फीसदी मतदान हुआ था. साथ ही शासन सुधार से जुड़ा एक संवैधानिक जनमत संग्रह भी पास हो गया.

यूनुस ने कहा, “वह महान मुक्ति का दिन था. कितना आनंदमय दिन था! दुनिया भर के बांग्लादेशियों ने खुशी के आंसू बहाए. हमारे देश के युवाओं ने इसे एक राक्षस के चंगुल से मुक्त कराया.” मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद यूनुस ने अपने संबोधन में कहा,  आज अंतरिम सरकार पद छोड़ रही है, लेकिन बांग्लादेश में जो मौलिक अधिकारों, फ्रीडम ऑफ स्पीच और डेमोक्रेसी की जो प्रक्रिया शुरू हुई है, उसको रोका न जाए. यूनुस की बांग्लादेश में वापसी अगस्त 2024 में तब हुई थी, जब शेख हसीना की सरकार का पतन हुआ था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m